छत्तीसगढ़

सीमांकन के नाम पर किसान से रिश्वत, राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

सीमांकन के नाम पर किसान से रिश्वत, राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत मामले में फरार चल रहे गौरेला तहसील के फरार राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरोपी घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

बता दें कि गौरेला निवासी शिकायतकर्ता रंजीत राठौर से कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। मामले में एसीबी की टीम ने मध्यस्थता कर रहे राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा था। दरअसल, राजस्व निरीक्षक के बिना पैसे के काम नहीं करने की वजह से किसान को कई महीने से घूमा रहे थे। थक-हारकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से शिकायत की थी। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजस्व निरीक्षक को न्यायालय में पेश किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button