छत्तीसगढ़

शहर में बनेगा 100 सीटर प्रसूति और 40 सीटर नेत्र अस्पताल

कलेक्टर ने महापौर के साथ किया स्थल  निरीक्षण

धमतरी (प्रखर) शहर में जिला अस्पताल के समीप सिविल लाइन में 100 सीटर प्रसूति अस्पताल और 40 सीटर नेत्र अस्पताल बनेगा। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज महापौर रामू रोहरा के साथ  इसके लिए स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सिविल लाइन में बने पुराने जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग  और सीजीएमएससी के अधिकारियों से भवन के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा। उल्लेखनीय है कि उक्त भवन को 2 एकड़ एरिया में बनाया जाना है। प्रथम चरण में लगभग एक एकड़ में यह भवन बनाए जाएंगे और द्वितीय चरण में अन्य सुविधाएं विकसित किए जायेंगे। इन दोनों नवीन भवनों के बन जाने से जिले में प्रसूति हेतु आने वाली महिलाएं एवं उनके परिजनों को सुविधा होगी। वहीं नेत्र का परीक्षण कराने वाले मरीजों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर  जिला पंचायत सी ई ओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, सी एम एच ओ डॉ यू एल कौशिक, एसडीएम धमतरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button