छत्तीसगढ़

पहलगाम हमला : अब तक 926 पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए पाकिस्तान, भारत में लौटे 1841 लोग

पहलगाम हमला : अब तक 926 पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए पाकिस्तान, भारत में लौटे 1841 लोग

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागिरकों के दिए गए वीजा को रद्द कर दिया था। साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को 29 से 30 अप्रैल तक भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाने को कहा गया था। वहीं पाकिस्तान सरकार द्वारा भी भारतीय नागरिकों के लिए जारी किए गए वीजा को रद्द कर दिया गया था और उन्हें पाकिस्तान छोड़कर भारत जाने को कह दिया गया था। ऐसे में दोनों देशों की सीमाओं से भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों का आना जाना लगा हुआ है।

भारत से पाकिस्तान जाने वाले लोगों की संख्या की अगर बात करें तो 24 अप्रैल को 28 लोग भारत से पाकिस्तान गए। वहीं 25 अप्रैल को 191, 26 अप्रैल को 81, 27 अप्रैल को 237, 28 अप्रैल को 145, 29 अप्रैल को 104 और 30 अप्रैल को 140 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान भेजे गए थे। वहीं पाकिस्तान से भारत आने वालों की अगर बात करें तो 24 अप्रैल को 105, 25 अप्रैल को 287, 26 अप्रैल को 342, 27 अप्रैल को 116, 28 अप्रैल को 275, 29 अप्रैल को 491 और 30 अप्रैल को 225 लोग पाकिस्तान से भारत भेजे गए। इस तरह भारत से पाकिस्तान जाने वालों की कुल संख्या 926 है, वहीं पाकिस्तान से भारत आने वालों की संख्या 1841 है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button