छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बतौर स्कूल शिक्षा मंत्री के रूप में आज दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. पिछले सालों की तरह परिणाम देखने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए बोर्ड ने सर्वर को अपडेट कर लिया है।

कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है. वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है. 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है. वहीं कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है. पच्चीस नकल प्रकरण बना है, और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button