छत्तीसगढ़

सीजी बोर्ड रिजल्ट : 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने किया टॉप, दसवीं कक्षा में इशिका बाला और नमन कुमार आये प्रथम

सीजी बोर्ड रिजल्ट : 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने किया टॉप, दसवीं कक्षा में इशिका बाला और नमन कुमार आये प्रथम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं में टॉप किया है. दूसरे नंबर पर 97.40 प्रतिशत के साथ मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी रही. इस साल 12वीं का रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 87.04% रहा था. सीएम ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. कक्षा 10 वीं में इशिका बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% के साथ टॉप किया है. वहीं लिव्यांश देवांगन ने 99% हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने 98.83 के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button