छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा ने कार को मारी टक्कर, 4 गंभीर रूप से घायल

सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा ने कार को मारी टक्कर, 4 गंभीर रूप से घायल

रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर 17 कायाबांधा इलाके में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा कार ने मारुति सेलेरियो को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला, एक पुरुष और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा कार में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

माना सीएसपी लंबोधर पटेल ने मीडिया को बताया सेक्टर-16 चौराहे पर दो वाहनों में टक्कर हुई है। सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा क्रिस्टा वहां थी और दूसरी मारुति सिलेरियो वहां सेक्टर-17 से ओर से आ रही थी। इसी दौरान दोनों कार की आपस में भिड़ंत हो गई। इनोवा वाहन क्रिस्टा वाहन में डीआईजी साहब के स्टाफ थे। सेलेरियो कार सवार चार लोग घायल हुए है। जिन्हें बालको में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button