छत्तीसगढ़

सौगात: पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने ग्राम पंचायत मुजगहन, परेवाडीह को पानी टैंकर एवं सम्बलपुर स्कूल मे प्रदान किया वाटर कूलर


धमतरी (प्रखर) ग्राम पंचायत मुजगहन और परेवाडीह को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर के द्वारा 15 वें वित्त आयोग जिला पंचायत विकास कार्ययोजना वर्ष 2024-25 के तहत जल प्रदाय हेतु एक-एक पानी के टैंकर दोनों पंचायतो को प्रदान किया गया जिसके बाद पूजा अर्चना के उपरांत जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र मे रवाना किया साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर मे छात्र-छात्राओं के पेयजल हेतु वाटरकूलर प्रदान किया मुजगहन सरपंच होमेश्वर साहू ने बताया की गांव में पानी टैंकर के अभाव से विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों मे लोगों को परेशानी हो रही थी अब टैंकर उपलब्ध हो जाने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा वहीं लोगों को समयानुसार जल आपूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। परेवाडीह पूर्व सरपंच टीलेश्वरी देवेन्द्र साहू ने कहा कि पानी टैंकर के अभाव से परेशानी होती थी। जिसके लिए जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर जी से अनुरोध कर पानी टैंकर की मांग की गई थी अब लोगों को निर्धारित समय में जल आपूर्ति कराने सहूलियत होगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने बताया क़ी पंचायतो मे टैंकर एवं स्कूल में वाटर कूलर की मांग बहुत पुरानी थी जिसे जिला पंचायत विकास कार्ययोजना वर्ष 2024-25 के तहत प्रदान किया गया। इस दौरान मुजगहन सरपंच होमेश्वर साहू, परेवाडीह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवेन्द्र साहू , पूर्व सरपंच मुजगहन चन्द्रशेखर साहू , समाजसेवी सतीश चंद्राकर, उपसरपंच परेवाडीह दिनेश साहू, उपसरपंच मुजगहन जतिन साहू , सिद्धिक खान, रामकृष्ण महंती, ललित यादव,नेत्रप्रकाश जोशी, टूम्मन साहू, चंपालाल साहू, परमानंद साहू, लिलेश्वर साहू , बलराम साहू , लिलेश साहू , चंदू ध्रुव , सुशील ध्रुव, प्रेमा यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button