अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में हुए सवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में हुए सवार

एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन द्विपक्षीय बैठक स्थल के लिए एक साथ रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ की बैठक को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंतकवाद शांति की राह में सबसे बड़ा खतरा है। पीएम मोदी ने एससीओ को, एस-सिक्‍योरिटी, सी-कनेक्टिविटी और ओ-अपॉर्चुनिटी का मंच बताया। इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सदस्य देशों को संबोधित करते हुए संगठन की प्रगति और भविष्य की दिशा पर जोर दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button