छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से 5 लाख गाय गायब, सरकार बताए तस्करों को किसका संरक्षण : दीपक बैज

छत्तीसगढ़ से 5 लाख गाय गायब, सरकार बताए तस्करों को किसका संरक्षण : दीपक बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज प्रेसवार्ता कर सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ से 5 लाख गायब हो गईं। सरकार को बताना चाहिए गायें कहां गईं। बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 2 सालों से गायों की तस्करी बढ़ गई है। कहीं ऐसा तो नहीं तस्करी के पीछे भाजपा के लोग शामिल हैं? गौ रक्षक संगठनों की भूमिका आज कहां है ? क्यों गायों की तस्करी नहीं रुक रही है?

पीसीसी चीफ ने सवाल पूछते हुए कहा कि इन्हें किसका संरक्षण है? इसका जिम्मेदार कौन है? क्या भाजपा को गौ माता के नाम पर राजनीति ही करना है? गौवंशों की सुरक्षा के लिए भाजपा ने क्या कदम उठाए? कहां है बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद? उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में गौ तस्करी हो रही है। भाजपा के नेताओं को गांवों में जाकर देखना चाहिए। गौ तस्करी को लेकर भाजपा को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस सरकार के वक्त 10 हजार गौठानों को भाजपा ने बंद कराया था, उसे वापस से शुरू करें।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि समोदा में गायों की मौत की जांच के लिए कांग्रेस ने कमेटी तैयारी की है। गांव में बीते 3 दिनों में लगभग 40 गायों की मौत हुई है। इसके अलावा खरोरा और गुल्लू गांव में भी गौवंशों की भूख से मौत की खबर है। उनके खाने के लिए चारे की व्यवस्था नहीं की गई थी और मरने के बाद शव को खुले जगहों पर फेंक दिया गया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button