छत्तीसगढ़

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने दिखाई सख्ती, तीन एसपी को फटकार

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने दिखाई सख्ती, तीन एसपी को फटकार

रायपुर। राजधानी में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम साय के सख्त तेवर दिखे। उन्होंने तीन जिलों के एसपी के काम पर नाराजगी जताई। धमतरी में लगातार हो रही हत्या और चोरी, कोरबा में अवैध खदान और महासमुंद में नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर सीएम ने तीनों जिलों के एसपी को फटकार लगाई। साथ ही ला एंड ऑर्डर नहीं संभालने वाले जिलों को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि नशे के कारण अन्य अपराधों को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करें। साथ ही अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, समय सीमा में PIT NDPS Act के मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नशाखोरी के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाकर युवाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button