छत्तीसगढ़

नायब तहसीलदार की तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर, इलाज जारी

नायब तहसीलदार की तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर, इलाज जारी

गरियाबंद। छुरा थाना इलाके में नायब तहसीलदार की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागंव पापराही के पास हुआ है। सामने की ओर से तेज रफ्तार कार (सीजी 02 एयू 0138) की चपेट में बाइक आ गई, जिससे दो लोग घायल हुए हैं। घटना के दौरान बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे। हादसे की सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button