छत्तीसगढ़

नुआपाड़ा उपचुनाव में प्रचार करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, कहा भाजपा की बहुमत वाली जीत पक्की

नुआपाड़ा उपचुनाव में प्रचार करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, कहा भाजपा की बहुमत वाली जीत पक्की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। संगठन के निर्देश पर सीएम साय, विधायक पुरंदर मिश्रा और सह-प्रभारी लता उसेंडी के साथ पंचमपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ओडिशा रवाना होने से पहले सीएम साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नुआपाड़ा में भाजपा की बहुमत वाली जीत पक्की है। हम विकास की गारंटी दे रहे हैं।

बता दें, नुआपाड़ा सीट दिवंगत बीजेडी नेता राजेंद्र ढोलकिया के निधन से खाली हुई है। 11 नवंबर को मतदान होने हैं और 14 को नतीजे सामने आएंगे। भाजपा ने इस उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की फौज उतारी है, जिसमें ओडिशा सीएम मोहन माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव समेत मुख्यमंत्री साय शामिल हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button