छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय नक्सली लीडर आजाद सहित 8 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय नक्सली लीडर आजाद सहित 8 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण

मुलुगु। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में बड़े कैडर के नक्सली लीडर आजाद समेत 8 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एएसआर ज़िले के चिंतूर और वीआर पुरम, भद्राद्री कोठागुडेम ज़िले के चरला और वेंकटपुरम जैसे सीमावर्ती इलाकों में आजाद का प्रभाव काफी मजबूत रहा है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी क्षेत्रों में माओवादियों के शीर्ष नेताओं में शामिल आज़ाद शनिवार को मुलुगु जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करेंगे। इस दौरान उनके साथ अन्य माओवादी मुख्याधारा में शामिल होंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button