इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सातवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी खाली लिफ्ट, टला हादसा

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सातवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी खाली लिफ्ट, टला हादसा
रायपुर। राजधानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के फेस–2 के जी ब्लॉक में अचानक लिफ्ट गिरने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लिफ्ट में कोई भी सवार नहीं था। वायरल वीडियो में लिफ्ट में सवार मां-बेटी अपनी मंजिल पर पहुंचने पर जैसे ही दरवाजा खोलने का प्रयास करती हैं, लिफ्ट बेकाबू होकर तेजी से नीचे गिर जाती है। इसके साथ ही तेज धमाके की आवाज आती है। लिफ्ट टूटने की घटना के बाद से स्थानीय निवासियों ने आरडीए पर आरोप लगाया है कि सोसाइटी में लंबे समय से लिफ्ट का सही तरह से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। 15 दिन पहले भी लिफ्ट टूटी थी। लगातार इस बात की शिकायत की जा रही है, लेकिन कुछ भी समाधान नहीं होता। मेंटेनेंस के नाम पर लिफ्ट को काम चलाने लायक बनाया जाता है, लेकिन लगातार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।



