सीजीपीएससी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी सहित अन्य पर भर्ती

सीजीपीएससी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी सहित अन्य पर भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 238 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और नायब तहसीलदार प्रमुख हैं। आवेदन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को है। योग्य उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने चाहिए।
इनमें कई बड़े और आकर्षक पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के पदों की है। डिप्टी कलेक्टर के 14 और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के 28 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा नायब तहसीलदार के सबसे ज्यादा 51 पद हैं। बाकी पदों में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक, जिला रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएंगे और 31 दिसंबर 2025 तक चलेंगे। अगर कोई गलती रह जाती है तो सुधार का मौका 3 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक मिलेगा।



