छत्तीसगढ़

धमतरी के बरडिय़ा ज्वेलर्स गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को बस बदलकर भागते हुए पकड़ा

धमतरी। धमतरी पुलिस ने बरडिय़ा ज्वेलर्स में हुई डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में घटना के मुख्य फरार आरोपी और मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी परिहार ने कहा कि यह सफलता टीम वर्क का परिणाम है। सर्राफा संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसे दूर करने में पुलिस सफल रही।

आरोपी को पकडऩे के लिए धमतरी पुलिस ने मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक पीछा किया। घटना के बाद अजय भदौरिया लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा। आरोपी बार-बार मोबाइल बदलकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था और मीडिया के जरिए मामले की जानकारी जुटा रहा था। एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं-एक टीम मध्यप्रदेश के भिंड और दूसरी टीम हरियाणा में संभावित ठिकानों की तलाश में भेजी गई। हरियाणा टीम को आरोपी के वहां छिपे होने की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस दबिश से पहले ही आरोपी हरियाणा से दिल्ली, फिर भोपाल और ग्वालियर भाग गया। दोनों टीमों ने लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक की और अंतत: आरोपी को ग्वालियर से बस बदलकर बालाघाट की ओर भागते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने वह पिस्टल भी जब्त की है, जिसका उपयोग गोलीकांड में किया गया था। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी को सिटी कोतवाली धमतरी ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button