छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा हिल्स डोलीगुटटा की चोटी पर माओवादियों का अवैध डम्प मिला, सुरक्षाबल ने प्रेशर आईईडी को किया नष्ट

कर्रेगुट्टा हिल्स डोलीगुटटा की चोटी पर माओवादियों का अवैध डम्प मिला, सुरक्षाबल ने प्रेशर आईईडी को किया नष्ट

बीजापुर। थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन खोदकर छुपाए गए माओवादियों के हथियार मरम्मत उपकरण, बीजीएल सेल निर्माण सामग्री एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की साजिश को विफल किया गया है। इस अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए 02 नग प्रेशर आईईडी को कोबरा 204 की बीडीडी टीम ने मौके पर नष्ट किया। अभियान के दौरान कर्रेगुट्टा हिस्ल के डोलीगुटटा की चोटी में माओवादियों के द्वारा लगाये गये 02 नग प्रेशर आईईडी बरामद किया गया जिसे 204 कोबरा की बीडीडी टीम के द्वारा मौके पर नष्ट किया गया।

जिला बीजापुर के थाना उसूर अंतर्गत एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में जिला बल , कोबरा 204 एवं केरिपु 196 की टीम द्वारा की गई सघन सर्चिंग कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार मरम्मत करने के उपकरण, बीजीएल निर्माण की सामग्री एवं उपकरण विस्फोटक सामग्री एवं सामग्री का डम्प बरामद किया गया।

बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, भारी मात्रा में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम एवं छोटे आकार), बीजीएल टेल, स्टील प्लेट एवं अन्य पार्ट्स, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर आदि उपकरण, और हथियार मरम्मत के अन्य भारी उपकरण शामिल हैं। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षा बलों की कार्यवाही लगातार जारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button