सुकमा और बीजापुर मुठभेड़ में 14 लाल आतंकी ढेर, हथियार और शव बरामद

सुकमा और बीजापुर मुठभेड़ में 14 लाल आतंकी ढेर, हथियार और शव बरामद
सुकमा/बीजापुर। बीजापुर और सुकमा के इलाकों में लाल आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने बीजापुर में दो नक्सलियों के शव और हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। वहीं सुकमा मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए हैं।
सुकमा के किस्टाराम एरिया में नक्सलियों पर डीआरजी जवान कहर बनकर टूटे हैं। सर्च ओपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई नक्सलियों को ढेर किया, जिसमें डीवीसीएम मंगडु के भी मारे जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक किस्टाराम एरिया में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ स्थल से सभी 12 नक्सलियों के शव के साथ एक 47 और इंसास राइफल बरामद किया गया है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। डीआरजी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो माओवादियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है। इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है। अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद हुए है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना पुष्टि की है।



