छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर तिथियों की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

सत्र के पहले दिन 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका विधानसभा में अभिभाषण देंगे। राज्यपाल के संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसमें राज्य सरकार अपनी नीतियों, प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button