छत्तीसगढ़

किले के श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आज होगा विशेष संध्या आरती आयोजन, प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पांडेय जी महाराज का आगमन

धमतरी(प्रखर) छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पांडेय जी महाराज का आज नगर आगमन हो रहा है। उनके आगमन के अवसर पर किले स्थित श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आज शाम 7:30 बजे विशेष संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आचार्य पंडित युवराज पांडेय जी महाराज की उपस्थिति से संध्या आरती विशेष रूप से भक्तिमय एवं दिव्य वातावरण में संपन्न होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने समस्त शिव भक्तों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संध्या आरती में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।
आचार्य पंडित युवराज पांडेय जी महाराज के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है और भक्तों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button