रायपुर : यातायात पुलिस की गाड़ी के चपेट में आये दो मासूम, एक की मौके पर मौत

रायपुर : यातायात पुलिस की गाड़ी के चपेट में आये दो मासूम, एक की मौके पर मौत
रायपुर। राजधानी की यातायात पुलिस के टोइंग वाहन की चपेट में आकर स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के ठीक सामने की घटना है। इस भीषण टक्कर में स्कूल जा रहे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत मासूम के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



