बैंक मैनेजर के घर से 5 लाख के जेवर पार

बैंक मैनेजर के घर से 5 लाख के जेवर पार
कोरबा। एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर चोरी का मामला सामने आया है। चीफ मैनेजर अपने परिवार के साथ रायपुर आए थे। वहीँ चोरों ने मानिकपुरी थाना इलाके के सूने मकान में खिडक़ी तोडक़र प्रवेश किया और 5 लाख रुपए की कीमती जेवर पर हाथ साफ किया।
बताया जा रहा है की, राजू मोदी एसबीआई बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर पदस्थ है। वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ जमीन लेने के बाद रजिस्ट्री कराने गया रायपुर आए थे। देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे। घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम की खिडक़ी की रॉड टूटी हुई थी। जिससे चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उन्होने पुलिस को बताया कि देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे। घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था. बेडरूम की खिडक़ी की रॉड टूटी हुई थी। जिससे चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई। पूछताछ कर चोंरो की तलाश शुरू कर दी गई है।



