छत्तीसगढ़

प्रखर टीवी की खबर का असर: गंगरेल के टापू में अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही,भारी मात्रा में सामग्री जब्त एवं 1000 लीटर महुआ लाहन नष्ट


धमतरी-प्रखर टीवी की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है।गंगरेल बांध के सामने स्थित टापू में कच्ची महुआ शराब निर्माण किए जाने की सूचना पर थाना रूद्री, थाना केरेगांव की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।आईलैंड के जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी लेने पर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
ज्ञात हो कि रविवार को प्रखर टीवी ने सबसे पहले टापू में अवैध महुआ शराब बनाने की खबर प्रकाशित की थी।इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में आए।
🔹 *जप्त सामग्री का विवरण*
200 लीटर क्षमता के नीले/काले प्लास्टिक ड्रम – 05 नग
छोटे प्लास्टिक ड्रम – 03 नग
जर्मन गंजी – 06 नग
स्टील गंजी – 05 नग
लोहे के चूल्हे – 04 नग
घमेला – 06 नग
इसके अतिरिक्त 05 बड़े ड्रमों में भरा हुआ लगभग 200-200 लीटर महुआ लाहन (कुल 1000 लीटर) मौके पर पाया गया, जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए मौके पर ही नष्ट किया गया।

समस्त सामग्री को पंचनामा कार्यवाही कर विधिवत जप्त किया गया।कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। आसपास के ग्रामों में जाकर पूछताछ की गई, किन्तु किसी ने उक्त गतिविधि के संबंध में जानकारी होने से इंकार किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है एवं जिसमें संलिप्त व्यक्तियों की लगातार पतासाजी की जा रही है,मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button