छत्तीसगढ़

रायपुर में सडक़ दुर्घटना में मौतों का मामला सदन में गूंजा, सुनील सोनी ने परिवहन मंत्री को घेरा

रायपुर में सडक़ दुर्घटना में मौतों का मामला सदन में गूंजा, सुनील सोनी ने परिवहन मंत्री को घेरा

रायपुर। बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया। सुनील सोनी ने पूछा कि बीते 1 वर्ष सडक़ दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हुई है? रोकथाम के लिए क्या मास्टर प्लान है? इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बीते साल में 6898 मौतें हुई हैं। सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में यातायात बेहतर किया जा रहा है।

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने राजधानी में सुगम यातायात के मुद्दे पर परिवहन मंत्री को घेरा। सुनील सोनी ने पूछा कि राजधानी में कितनी सिटी बसें चल रही हैं? सस्ता परिवहन राजधानीवासियों को क्यों मिल रहा है? इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप जवाबनहीं दे पाए कहा- जानकारी लेके उपलब्ध कराऊंगा।

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने रायपुर में सडक़ दुघर्टना रोकने मास्टर प्लान की जानकारी मांगी। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटनाएं रोकने विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। रायपुर में दुर्घटनाएं कम भी हो गई है।

विधायक सुनील सोनी ने दुर्घटना रोकने के लिए किए गए प्रयासों मास्टर प्लान की जानकारी मांगी। मंत्री केदार कश्यप ने कहा 19 चौक चौराहों को प्राथमिकता में रखा गया है। 14 चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री कराया गया है, जिससे दुर्घटना रोकी जा रही है। उन्होंने कहा 27 स्थानों में कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही आईटीएमएस का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

इस बीच सुनील सोनी के प्रश्न पर अजय चंद्राकर ने भी चिंता जताई। अजय चंद्राकर ने कहा क्या मंत्रीजी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण करेंगे। ब्लैक स्पॉट खत्म करने को लेकर भी चिंता जताई। मंत्री केदार कश्यप ने कहा पूरे प्रदेश में 167 ब्लैक स्पॉट है। 101 ब्लैक स्पॉट को खत्म कर दिया गया है। 66 ब्लैक स्पॉट को खत्म करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अजय चंद्राकर ने कहा अगर मृत्यु को नहीं रोक पाए तो कोई कल्याणकारी काम नहीं हो पाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button