महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र से स्पष्टीकरण की मांग गांधी मैदान में विरोध-प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह का पुतला दहन

धमतरी। गांधी मैदान में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए कथित ‘एपस्टीन फाइल’ मामले पर स्पष्टीकरण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी और ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा ने किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए तथाकथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। नेताओं ने कहा कि यदि किसी भी केंद्रीय मंत्री का नाम किसी अंतरराष्ट्रीय विवादित दस्तावेज से जोड़ा जाता है, तो केंद्र सरकार को इस विषय में देश के समक्ष स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि देश की संप्रभुता और अस्मिता से जुड़े प्रश्नों पर केंद्र सरकार को पारदर्शिता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जवाबदेही आवश्यक है और जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है। महिला कांग्रेस ने कहा कि वह इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “एपस्टीन फाइल पर जवाब दो” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव विक्रांत पवार, पार्षद सुमन मेश्राम, वीणा देवांगन, राकेश मौर्या, शैलेंद्र दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता है, तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा



