छत्तीसगढ़

डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर नशेड़ी का उत्पात, सीसीटीवी और गाड़ी में की तोड़फोड़

डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर नशेड़ी का उत्पात, सीसीटीवी और गाड़ी में की तोड़फोड़

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक हांडी पारा में डॉक्टर की क्लिनिक के पास शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। सीसीटीवी और पास खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की। बता दें कि आजाद चौक हांडी पारा स्थित त्रिवेदी होम्योपैथी क्लिनिक की यह घटना है। शहर के जाने माने डॉ उपेंद्र त्रिवेदी का यह क्लिनिक है। डॉ त्रिवेदी के अनुसार रविवार सोमवार की दरम्यानी रात लगभग 2 बजे शराबी व्यक्ति क्लिनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा और गाड़ी में तोड़फोड़ करता है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है लेकिन रहवासी इलाके में शराबियों का यह उत्पात कई सवाल खड़े करता है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button