छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्रवाई शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्रवाई शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्रवाई आज मंगलवार को शुरू हो गई है। सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है गी। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा विधायकों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। साथ ही सदन में प्रतिवेदन और याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button