छत्तीसगढ़

धमतरी में जैन मुनियों का भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत – रंजना साहू ने लिया आशीर्वाद

प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू और दीपेंद्र साहू ने मुनिजनों से लिया आशीर्वाद, कहा – संतों का आगमन शहर के लिए सौभाग्य


धमतरी। जैन समाज के पूज्य संतों का धमतरी आगमन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच हुआ। दिगंबर जैन आचार्य परंपरा के महान संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य आगम सागर महाराज एवं पुनीत सागर महाराज का मंगल प्रवेश मंगलवार सुबह धमतरी शहर में हुआ। मुनिजनों के आगमन से पूरा शहर धर्ममय वातावरण में डूब गया और जैन समाज सहित श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सुबह प्रातःकाल रत्नाबाँधा चौक से मुनिजनों का मंगल प्रवेश प्रारंभ हुआ, जहाँ दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों और जैन समाज के लोगों ने उनकी अगवानी के लिए विशेष तैयारियाँ की थीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव के साथ मुनिजनों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वज, जयघोष और भक्ति गीतों के साथ संतों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू भी विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने मुनिजनों का अभिनंदन करते हुए उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म की नगरी धमतरी में साधु-संतों, तपस्वियों और मुनियों का आगमन इस पावन धरती को और अधिक पवित्र बना देता है। उन्होंने कहा कि जैन समाज के मुनिजनों का धमतरी आगमन पूरे शहर के लिए सौभाग्य की बात है और ऐसे अवसर समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश देते हैं।
रंजना साहू ने कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य करता है। उनके प्रवचन और आशीर्वाद से लोगों को नैतिक मूल्यों, संयम और सेवा भावना की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जैन समाज द्वारा आयोजित इस भव्य स्वागत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं।
मंगल प्रवेश के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने मुनिजनों का स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर संतों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। जैन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मुनिजन धमतरी प्रवास के दौरान धार्मिक प्रवचन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे, जिससे समाज के लोगों को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुनिजनों के आगमन से पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण देखने को

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button