छत्तीसगढ़

रायपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायपुर। आरंग में नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी हरीश साहू ने मीडिया को बताया कि, आरंग थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लडक़ी को ग्राम भानसोज निवासी प्रशांत लहरी (19 वर्ष) ने अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने लडक़ी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना की जानकारी होने पर पीडि़ता के परिजनों ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता के बयान और शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी प्रशांत लहरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 137(2), 65(1) एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट की तहत कार्रवाई की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने मीडिया को बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर आरंग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button