छत्तीसगढ़

मकेश्वर वार्ड में नक्शा सर्वे कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण


धमतरी। नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पीसी सार्वा ने शहर के मकेश्वर वार्ड में चल रहे नक्शा सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वे टीम से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और सर्वे कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि नक्शा सर्वे के माध्यम से वार्ड के भवनों और संपत्तियों का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे नगर निगम को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नागरिक सुविधाओं के प्रबंधन में सहायता मिलेगी। उन्होंने सर्वे कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए सर्वे कार्य को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सर्वे टीम के कर्मचारी और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button