छत्तीसगढ़

ब्राह्मण समाज धमतरी ने रंजना दीपेंद्र साहू से की सौजन्य भेंट, तिलक लगाकर दी होली की बधाई


धमतरी। होली पर्व के पावन अवसर पर धमतरी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजजनों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और धमतरी की पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान समाजजनों ने तिलक लगाकर होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर धमतरी ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राकेश दीवान, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश पांडेय, तहसील अध्यक्ष सूर्यकांत तिवारी और तहसील महासचिव अमन कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ समाजजन राजेंद्र श्रोती, भूपेंद्र मिश्रा, विद्या शंकर दीवान, तहसील पदाधिकारी सत्येंद्र शर्मा, विनोद पांडेय और जिला पदाधिकारी जय प्रकाश झा भी मौजूद रहे।
भेंट के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान समाज और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।
रंजना दीपेंद्र साहू ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button