कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध

भाजपा के संरक्षण में फल-फूल रहा कारोबार – तारिणी चंद्राकर
धमतरी (प्रखर) दुर्ग जिले के समोदा गांव और बलरामपुर में अवैध अफीम खेती को लेकर कांग्रेस ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियो ने “सुशासन मतलब सूखा नशा आसन”, “प्रदेश में सुखा नशे का जाल कानून व्यवस्था बदहाल”, “एक पेड़ मां का नाम बशर्ते वह अफीम का हो”, “विष्णु के सुशासन में कहीं अवैध कब्जा तो कहीं अफीम का चस्का”, विष्णुदेव साय जवाब दो के नारे लगाते हुए राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रत्नाबांधा रोड से भाजपा के विवेकानंद गली नंबर 4 स्थित जिला कार्यालय की और कूच किया था। हालांकि मार्ग में पुलिस प्रशासन ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई और धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए अत्यधिक बल का प्रयोग किया है। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। पार्टी से जुड़े नेता आरोपियों को बचाने में लगे हैं।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर की भूमिका गंभीर है, लेकिन उसे मुख्य आरोपी बनाने के बजाय सह-अभियुक्त बनाया गया है। जिस व्यक्ति को सिर्फ निलंबित किया गया है, उसे पार्टी से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा की समोदा गांव के एक फार्म हाउस में करीब 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है और यह खेती भाजपा से जुड़े एक नेता के संरक्षण में की जा रही थी उन्होंने कहा कि बिना सत्ता के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव नहीं है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के फार्म हाउस में अफीम की खेती की बात सामने आई है वह भाजपा का सक्रिय पदाधिकारी है और पार्टी के कई कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रही है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भी मौजूद है कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, नीलम चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, आलोक जाधव, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, अखिलेश दुबे, विनीत बाफना, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा मरकाम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दोषी, सूर्याराव पवार, ब्रिजेश जगताप, रामनाथ यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, राजू साहू, डीहूराम साहू, जिला महामंत्री प्रकाश पवार, योगेश लाल, नरेश जसुजा, पार्षद सूरज गहरवाल, ऋषभ ठाकुर, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, राजेश ठाकुर, गिरीश साहू, कमल नारायण साहू, राजेश पांडे, जानसिंग यादव, एमन साहू, तारिक रज़ा कादरी, पंकज जोशी, उदित नारायण साहू, गजेंद्र कुम्भकार, मोहित देवांगन, शैलेन्द्र दीवान, कमलेश सोनकर, लोकेश्वरी साहू, राहुल बख्तानी, राकेश मौर्या, आशुतोष खरे, तोगू गुरुपंच, तेजराम सिन्हा, गनेश्वरी कामड़े, विजेंद्र रामटेके, सूरज पासवान, मानिक साहू, वतांजलि गोस्वामी, संजू साहू, योगेश्वर साहू, अजय डहरिया, देवेन्द्र देवांगन, अनिल कुर्रे, रजत सोनकर, यश राजपूत, मोनू साहू, नमन बंजारे, धर्मेन्द्र पटेल, प्रीतम सिन्हा, अजय कन्हैया सोनी, सिन्हा, विपल्व राव, लोकेश्वर सिन्हा, गेवेन्द्र देवांगन, गीतराम सिन्हा, राजा राठौर, खिलेन्द्र साहू, दीपक साहू, श्रवण साहू, अविनाश वाल्मीकि, रुद्रा साहू, श्रीकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



