छत्तीसगढ़

डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब के सदस्यों ने देखा विधानसभा की कार्यवाही, लोकतंत्र की प्रक्रिया को करीब से जाना


धमतरी(प्रखर) डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब धमतरी के सदस्यों को प्रदेश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। प्रखर समाचार के प्रधान संपादक एवं क्लब के संरक्षक दीपक लखोटिया के नेतृत्व में क्लब के सदस्य रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
इस दौरान मीडिया क्लब के सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नकाल, विभिन्न मुद्दों पर हो रही चर्चा और जनहित से जुड़े विषयों पर विधायकों द्वारा रखे जा रहे विचारों को ध्यानपूर्वक देखा और समझा। सदस्यों ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का एक महत्वपूर्ण और उपयोगी अनुभव बताया।
विधानसभा प्रवास के दौरान क्लब के सदस्यों को मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात का अवसर भी मिला। इस दौरान प्रदेश की राजनीति, विकास कार्यों और पत्रकारिता की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र में महत्वपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रोत्साहित किया।
मीडिया क्लब के संरक्षक दीपक लखोटिया ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखना पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव होता है। इससे पत्रकारों को शासन की कार्यप्रणाली, नीतियों और जनहित के मुद्दों को समझने में मदद मिलती है, जिससे वे समाज के सामने तथ्यों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाना और शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाना भी इसकी अहम जिम्मेदारी है। ऐसे अवसर पत्रकारों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहराई से समझने का मौका देते हैं।
इस दौरान क्लब के अध्यक्ष प्रेम मंगेंद्र, महासचिव आशीष मिन्नी सहित विशेष लखोटिया, संजय छाजेड़, नरेश राखेचा, राजेश रायचुरा, डॉ. भूपेंद्र साहू, पवन तिवारी, दीपेश देवांगन, मयंक केशरवानी, आशीष बंगानी, उपेंद्र साहू, विजय साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही को देखकर लोकतंत्र की प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अनुभव साझा किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button