छत्तीसगढ़

धमतरी में ‘केरला स्टोरी 2’ का सामूहिक प्रदर्शन, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी


धमतरी(प्रखर) शहर में जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत ‘केरला स्टोरी 2’ फिल्म का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के नेतृत्व में 1000 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक फिल्म देखी। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशांत टॉकीज में किया गया, जहां मातृशक्ति की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
इस आयोजन में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, समाजसेवी एवं हरगुण दास फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश बख्तानी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। आयोजन से जुड़े अन्य प्रमुख लोगों में विश्वजीत कृदत्त, कोमल संभाकर, दिग्विजय सिंह कृदत्त, पवन वधवानी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और महिलाओं को सामाजिक विषयों के प्रति सजग करना है। फिल्म के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों को समझने और परिवार व समाज में संवाद बढ़ाने का संदेश दिया गया।
फिल्म प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित महिलाओं ने सामाजिक जागरूकता, एकजुटता और परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मोहन लाल साहू, दीपक सिंह ठाकुर, पुरूषोतम निषाद, चित्रेश साहू, प्रतीक सोनी, डाकेश्वर साहू, सत्यम सिन्हा, अनिमेष राजपूत, तुषार साहू, आयुष पात्रे, गौरव साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सकारात्मक संवाद और जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

Author Desk

Related Articles

Back to top button