छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जल्द आएंगे धमतरी, रंजना साहू ने दिया निमंत्रण


धमतरी(प्रखर) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जल्द धमतरी आगमन की संभावना है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने दोनों नेताओं को धमतरी आने का निमंत्रण दिया, जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए शीघ्र आगमन का आश्वासन दिया है।
रंजना साहू ने बताया कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। धमतरी जिले के प्रति भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और आने वाले समय में जिले को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद धमतरी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनका लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि आमदी एवं धमतरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के लिए नवीन भवन निर्माण की भी सौगात दी जा रही है, जिससे समाज को एक सुसज्जित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
रंजना साहू ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को धमतरी आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है। जिलेवासियों में प्रस्तावित दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button