छत्तीसगढ़

दृष्टि बाधित छात्राओं की परीक्षा में ABVP कार्यकर्ताओं ने निभाई सराहनीय भूमिका



मनेन्द्रगढ़– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मनेन्द्रगढ़ इकाई द्वारा सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने दृष्टि बाधित छात्राओं की परीक्षा में लेखक (Writer) बनकर सहयोग प्रदान किया और उनकी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई।
परीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ छात्राओं के उत्तर लिखे, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपनी परीक्षा दे सकीं। इस पहल ने यह सिद्ध किया कि सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाएं शिक्षा के क्षेत्र में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल छात्र हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी विद्यार्थी किसी भी प्रकार की बाधा के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए ABVP निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर नगर सह मंत्री महेश कौशिक, नगर महाविद्यालय प्रमुख राजबली सिंह, कार्यकर्ता मानसी अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक प्रयास से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महेश कौशिक (नगर सह मंत्री) ने कहा,
“दृष्टि बाधित छात्राओं की परीक्षा में लेखक के रूप में सहयोग करना हमारा सामाजिक दायित्व है। ‘छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ के संकल्प के साथ हम आगे भी ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे।”
परिषद ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित और उनके सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button