छत्तीसगढ़

खेल पखवाड़ा बैडमिंटन प्रतियोगिता के फायनल में धमतरी धमतरी का उड़ीसा ओर भिलाई से हुआ मुकाबला

आयोजन ने शहर के गौरवशाली बैडमिंटन के इतिहास को किया जीवंत 10 वर्ष से 80 वर्षीय  खिलाड़ी मैदान में उतरे

ओपन डबल शिशिर व उजास की जोड़ी और रनर अप में आदित्य और अर्नव रहे विजेता

खेल और खिलाड़ियों के साथ रहेंगे सदैव खड़े-: पं. राजेश शर्मा

खेल पखवाड़ा रहा नारी वंदन का शाश्वत एवं साक्षात प्रमाणित पर्याय-: हेमलता शर्मा
धमतरी- खेल पखवाड़ा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के बीच दो दिन तक रोमांचक मुकाबले का समापन रविवार की देर रात्रि तक हुआ। जिसमें राज्य भर के अनेक नगर सहित दूसरे राज्य से खिलाड़ी भी सम्मिलित होने के लिए आए हुए, अंतिम मुकाबला रवि सुखवानी और मुकेश शर्मा की जोड़ी से रालस और हामिद से हुआ जिसमें शिशिर और उजास विनर रहे वही रनर अपने आदित्य और अर्णव ने किताब जीता इससे पहले अंडर 17 वर्ष में डोंगरगढ़ के चरण में बाजी मारी थी सभी को नगद राशि के साथ आकर्षक ट्रैफिक का पुरस्कार खेल पखवाड़ा के मुख्य सलाहकार तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा के हाथों प्रदान किया गया उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के व्यस्तता भरे समय में खेलने अपने स्वयं के प्रति जिम्मेदारी एवं ईमानदारी है और यहीं से जीवन सुरक्षित रहता है श्रीमती शर्मा ने खेल पखवाड़ा में आयोजित महिलाओं के खेलकूद प्रतियोगिताओं को नई बंधन का शाश्वत,साक्षात, तथा सच्चा रूप बताया। वही इस आयोजन के सूत्रधार एवं खेल पखवाड़ा के संरक्षक समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा का जो सफर चालू हुआ है वह निरंतर जारी रहेगा श्री शर्मा ने आगे कहा कि वे सदैव अपने जीवन काल में खेल और खिलाड़ियों के साथ खड़े होकर मैदान की पवित्रता को सतत् कायम रखने प्रतिबद्ध रहेंगे। इस पूरे पखवाड़े भर के आयोजन के लिए शहर वासियों, शासन प्रशासन तथा मीडिया का आभार संयोजक योगेश रायचुरा द्वारा व्यक्त किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहर के गौरवशाली बैडमिंटन इतिहास को बढ़ाने वाले पूर्व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से हितेश नाहर एवं भावेश रजक द्वारा सम्मानित भी किया गया।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से बिरेंद्र सोनी,पार्षद गण पिंटू यादव,कुलेश सोनी, शैलेश रजक, मुकेश शर्मा, सरिता यादव, गोमती रजक, संयुक्त राज्य भर के आए हुए खिलाड़ी उनके कोच एवं शहर की गणमान्य नागरिक तथा खेल जगत से जुड़े हुए विशिष्ट हस्तियों उपस्थित रहीं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button