छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण विवाद : सीएम साय बोले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर कांग्रेस के खिलाफ लाएंगे निंदा प्रस्ताव

महिला आरक्षण विवाद : सीएम साय बोले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर कांग्रेस के खिलाफ लाएंगे निंदा प्रस्ताव

रायपुर। रायपुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर बिल का समर्थन न करने को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण को रोककर बड़ा गलत किया है, जिससे पूरे देश में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। कांग्रेस और उसके गठबंधन ने महिला आरक्षण विधेयक को रोका है, जिसके कारण देशभर की महिलाओं में कांग्रेस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति समस्या शिकायत बता सकेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में 24 घंटे सीएम हेल्पलाइन नंबर चालू रहेगा। समस्या का तय समय में अफसरों को निराकरण करना होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नंबर जारी किया जायेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button