छत्तीसगढ़

खेल पखवाड़े का भव्य समापन: खिलाड़ियों की समृद्धि के लिए हनुमान मंदिर में विशेष पूजा, पं. राजेश शर्मा हुए ‘खेल प्रोत्साहक’ से सम्मानित


धमतरी(प्रखर) शहर में लगभग एक माह तक विभिन्न खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले खेल पखवाड़े का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में महा आरती और महाप्रसादी के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के खिलाड़ी, खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने भगवान हनुमान जी के समक्ष बैट, बॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल और शतरंज जैसी खेल सामग्री रखकर विशेष पूजा-अर्चना की। खिलाड़ियों और उपस्थित जनों ने धमतरी के खिलाड़ियों की उन्नति, शहर के खेलों की समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में शहर के खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संस्थाओं से जुड़े लोगों ने धर्मप्रेमी समाजसेवी पं. राजेश शर्मा को खेलों के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने उन्हें “खेल प्रोत्साहक” की विशिष्ट उपाधि से नवाजा।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पं. राजेश शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि शहर और शहरवासियों ने उन्हें जीवन में बहुत कुछ दिया है, इसलिए वे हमेशा शहर और यहां के लोगों के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक दिशा देते हैं, इसलिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है और वे आगे भी खेलों के विकास के लिए निरंतर सहयोग करते रहेंगे।
इस खेल पखवाड़े के दौरान शहर में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने इसे शहर के खेल वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम के अंत में पखवाड़े के संयोजक योगेश रायचूरा ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो पाया है।
इस अवसर पर पखवाड़े की मुख्य सलाहकार हेमलता शर्मा ने भंडारे का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में प्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ठाकुर शशि पवार, देवेंद्र मिश्रा, कविंद्र जैन, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
साथ ही पार्षदों और गणमान्य नागरिकों में निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, मेघराज ठाकुर, पिंटू यादव, हिमानी साहू, कुलेश सोनी, शैलेंद्र रजक, संजय देवांगन, तल्लिन पुरी गोस्वामी, रोहिताश मिश्रा, चंद्रकला पटेल, सरिता यादव, ईश्वरी पटवा, हर्षा महेश्वरी, गोमती रजक, पूर्णिमा साहू, गायत्री सोनी, सुशीला तिवारी, प्राची सोनी, संगीता धीवर, नीलमणि पावरिया, राजकुमार लावत्रे, विकास शर्मा, लक्की डागा, महेंद्र खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, रितेश नाहर, भावेश रजक, सूरज शर्मा, इंद्रेश देवांगन, रितेश नेताम, लक्ष्मण साहू पहलवान, भागवत साहू, आशीष थिटे, पप्पी पंजवानी, पप्पू सोनी, जीतू यादव, मनीष जैन सहित हनुमान मंदिर समिति के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खेल और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने शहर के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button