भाजपा गंगरेल मंडल द्वारा कांग्रेस के खिलाफ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

धमतरी-लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में विपक्ष द्वारा किए गए विरोध के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल द्वारा रुद्री चौक में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और “नारी सम्मान के अपमान का विरोध” जैसे नारों के साथ कांग्रेस एवं विपक्ष के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुलिस कर्मियों के बीच हल्की झूमा झटकी भी निर्मित हुई। जिसे तत्परता से नियंत्रित कर स्थिति को सामान्य किया गया।
कार्यक्रम में गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी, महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के मुद्दे पर केवल राजनीति करती रही है। संसद में इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस की सोच महिलाओं के विकास के प्रति सकारात्मक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को साकार करने वाला कानून है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का इस बिल का विरोध करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ भी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, जबकि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकार देने का कार्य हो रहा है, तब उसका विरोध किया जा रहा है।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश कार्य.सदस्य दिग्विजय सिंह कृदत्त पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जि.उपाध्यक्ष नरेश यादव मंडल महामंत्री हेमंत साहू उपाध्यक्ष मुकेश यादव मीना यादव नरेश साहू पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा किसान मोर्चा जिला मंत्री पिंकू जागेंद्र साहू युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी धर्म राज सिन्हा मंडल अध्यक्ष हुमन यादव अनुसूचित जनजाति मोर्चा कचरू राम नेताम अध्यक्ष किसान मोर्चा सुशांत राव कान पिल्लेवार अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा कुंजाम पवित्रा दीवान पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा मंडल पदाधिकारी रूपराम मंडावी प्रीतम साहू गोपाल साहू कीर्तन साहू रूपा देवांगन खेमलता देवांगन बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नारी सम्मान के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की और विपक्ष के विरोध की कड़ी निंदा की।



