तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रांतीय कॉन्फ्रेंस आयोजन हेतु मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से हुई चर्चा

तकनीकी शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ का प्रांतीय कॉन्फ्रेंस रायपुर में आयोजन के संबंध में माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी मंत्री– तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विभाग छत्तीसगढ़ शासन से नवा रायपुर निवास में सौजन्य भेंटकर चर्चा किए। तकनीकी शिक्षा के बेहतर विकास/ वेलफेयर, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त व्यक्ति/ संस्था का सम्मान,अधिकारी कर्मचारियों के लंबित समस्याओं के निराकरण , तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का रुझान एवं छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर की संभावना सहित अन्य विषय पर सार्थक चर्चा हुई।
भेंट करने वालों में संदीप सिंह प्रांत समन्वयक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ प्रमुख है।



