छत्तीसगढ़

रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें, शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें, शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट से रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट की तरफ जारी समन को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान, ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की याचिका का विरोध किया। ईडी की ओर से कहा गया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह भी आरोप लगाया कि मामले से जुड़े कुछ तथ्यों को छिपाया गया है। वहीं, रॉबर्ट वाड्रा की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई कि जिन प्रेडिकेट ऑफेंस के आधार पर उन पर पीएमएलए लगाया गया, उन्हें कथित घटना के काफी समय बाद पीएमएलए की अनुसूची में शामिल किया गया था। सुनवाई के बाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को ईडी की दलीलों पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 मई तय की है। फिलहाल, ट्रायल कोर्ट की तरफ से जारी समन के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा को पेश होना होगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को 16 मई को पेश होने का समन जारी किया हुआ है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button