छत्तीसगढ़

गणेश चौक में घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार


सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डंडा बरामद कर आरोपियों को भेजा गया जेल


धमतरी शहर के गणेश चौक क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और उत्पात मचाने वाले 5 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सागर कसार निवासी गणेश चौक ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक लाठी-डंडा और रॉड लेकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने सुमित कसार और दिलीप सोनकर के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी और घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में विजय सोनकर उर्फ मोनू, अमन सोनकर, विकास निर्मलकर, योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर और सोम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि विजय सोनकर और योगी सोनकर के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और धमकी से जुड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं।
धमतरी पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button