छत्तीसगढ़

राजधानी में रोमांचक हुआ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, देर शाम तक आएंगे परिणाम

राजधानी में रोमांचक हुआ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, देर शाम तक आएंगे परिणाम

रायपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिनभर चले गहमा-गहमी भरे मतदान में वकीलों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कुल 3,343 मतदाताओं में से 2,350 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दिनेश कुमार देवांगन, कमलेश पाण्डेय और श्याम सुंदर ओझा आमने-सामने हैं। वहीं, संघ के कुल 16 पदों के लिए 66 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।

बता दें कि बार एसोसिएशन चुनाव इस बार विवादों और कानूनी दांव-पेंचों के बीच सुर्खियों में रहा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर वकीलों के एक गुट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव पर स्टे भी हासिल कर लिया था। हालांकि, हाईकोर्ट से अंतिम फैसला आने के बाद ही मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। शुक्रवार को बारिश ने भी चुनावी माहौल में बाधा डाली, जिसके चलते मतदान निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। देर से शुरुआत होने के कारण चुनाव अधिकारियों ने मतदान अवधि में एक घंटे की अतिरिक्त बढ़ोतरी की। अब चुनाव अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मतगणना की है। अलग-अलग पदों के उम्मीदवारों के लिए पड़े 9 हजार से अधिक मतों की गिनती की जाएगी। ऐसे में परिणाम देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button