छत्तीसगढ़

कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की होगी दण्डाधिकारी जांच

कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की होगी दण्डाधिकारी जांच

कांकेर। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माचपल्ली के जंगल-पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले की दण्डाधिकारी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने इस मामले में एसडीएम पखांजूर मनीष देव साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को कोयलीबेड़ा विकासखंड के माचपल्ली जंगल क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक अज्ञात महिला माओवादी की मौत हो गई थी। घटना की निष्पक्ष जांच और गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच अधिकारी को 11 बिंदुओं पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में मुठभेड़ की पृष्ठभूमि, सर्चिंग अभियान से जुड़े आदेश, घटना की परिस्थितियां, मृत महिला माओवादी की पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जब्त सामग्री, एफआईआर, पुलिस विवेचना, ग्रामीणों के बयान तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच की जाएगी। इसके अलावा मुठभेड़ में पुलिस बल, आम नागरिकों अथवा अन्य जन-धन हानि से संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button