बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज जन्मदिन, सीएम साय ने दी बधाई

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज जन्मदिन, सीएम साय ने दी बधाई
रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम ने लिखा, आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता से पार्टी निरंतर नई ऊर्जा, मजबूती और जनविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के प्रति समर्पित यशस्वी जीवन प्रदान करें। आपका मार्गदर्शन सदैव राष्ट्रसेवा और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाता रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नविन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए स्वयं को पूर्ण समर्पण के साथ समर्पित किया है। उनकी सोच, ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक कार्य व प्रशासन की गहरी समझ ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया है। उनका कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’


