छत्तीसगढ़

आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका, तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका, तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

रायपुर। आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

नई बढ़ोतरी के बाद रायपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.60 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 101.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। खास बात यह है कि बीते 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते इस अवधि में पेट्रोल और डीजल करीब 8 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। इसके बाद दूसरी बार में 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए। वहीं तीसरी बार पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। अब चौथी बार फिर कीमतें बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों का असर अब रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखाई देने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं समेत अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए ईंधन की बढ़ती कीमतें बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button