छत्तीसगढ़

सब्जी के कैरेट में छिपाकर गांजा तस्करी, 65 लाख का अवैध मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सब्जी के कैरेट में छिपाकर गांजा तस्करी, 65 लाख का अवैध मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। जिले में देवभोग पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी से करीब 130 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गांजे को बड़ी चालाकी से सब्जियों के कैरेट के बीच छुपाकर रखा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश की तरफ निकलने वाला है। सूचना के आधार पर देवभोग पुलिस ने खुटगांव चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर वाहनों की कड़ाई से जांच शुरू की। इसी दौरान एक गाड़ी को रोका गया, जिसमें ऊपर से सब्जी के कैरेट लदे हुए थे। जब पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली, तो सब्जी के कैरेटों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से ही तस्करी कर रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसने अपना नाम राहुल पांडेय बताया और वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ओडिशा में यह माल किसने सप्लाई किया था और यूपी में इसे कहां खपाया जाना था।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button