छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार 12 जून को हैदराबाद में करेगी इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट, निवेशकों से होगा सीधा संवाद

छत्तीसगढ़ सरकार 12 जून को हैदराबाद में करेगी इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट, निवेशकों से होगा सीधा संवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार 12 जून को हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति, निवेशक और कारोबारी समूह शामिल होंगे। राज्य सरकार की ओर से उन्हें छत्तीसगढ़ में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उद्योग स्थापना के लिए सरकार द्वारा दी जा रही नीतिगत सुविधाओं और प्रोत्साहनों से भी अवगत कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढऩे से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। इसी उद्देश्य से निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर भी चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार, राज्य को अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि हैदराबाद में होने वाली यह इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट नए निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। गौरतलब है कि हैदराबाद देश के प्रमुख औद्योगिक और कारोबारी केंद्रों में से एक है। ऐसे में वहां आयोजित यह बैठक छत्तीसगढ़ के लिए निवेश आकर्षित करने की एक अहम पहल मानी जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button