छत्तीसगढ़

बंदूकधारी नक्सलवाद खत्म, अब वैचारिक नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई विद्यार्थियों की जिम्मेदारी : निलेश सोलंकी

बंदूकधारी नक्सलवाद खत्म, अब वैचारिक नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई विद्यार्थियों की जिम्मेदारी : निलेश सोलंकी

राजिम/गरियाबंद। भगवान राजीव लोचन एवं भगवान कुलेश्वरनाथ की पावन नगरी राजिम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छत्तीसगढ़ प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 12 से 15 जून तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय, प्रांत मंत्री अनंत सोनी, अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख निलेश सोलंकी तथा निवर्तमान प्रांत संगठन मंत्री महेश साकेत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, वैचारिक भूमिका, सदस्यता अभियान, आंदोलन की रणनीति, प्रभावी भाषण कला, कार्यक्रम नियोजन और “स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम” जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन में जीरो फूड वेस्ट और नो मोबाइल यूज जैसे नवाचार भी शामिल किए गए हैं। साथ ही उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रत्येक नए शैक्षणिक सत्र से पहले अभ्यास वर्ग आयोजित करती है, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली का प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है।

मुख्य वक्ता निलेश सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल फीस, प्रवेश, परीक्षा, परिणाम और छात्रावास जैसी समस्याओं को उठाने वाला संगठन नहीं, बल्कि उनके समाधान का मार्ग दिखाने वाला संगठन भी है। उन्होंने कहा कि परिषद विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है तथा एआई के दौर में भी विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “बंदूकधारी नक्सलवाद से भारत काफी हद तक मुक्त हो चुका है, लेकिन अब वैचारिक नक्सलवाद यानी अर्बन नक्सल जैसी चुनौतियों के विरुद्ध वैचारिक संघर्ष करने की जिम्मेदारी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की है।”

अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया, क्षेत्रीय जनजाति कार्य प्रमुख रामाधार बैंस सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button